प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में बुढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान डुबे दो भाईयों का शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने नदी से बरामद कर लिया है। घटना मंझौल ओपी क्षेत्र के बोधि बांध के समीप बूढ़ी गंडक नदी की है। दरअसल कल शनिवार को दोस्तों के संग तीन भाई स्नान करने के लिए बूढ़ी गंडक नदी गए थे जहां स्नान के क्रम में एक भाई डूबने लगा तो दूसरे भाई उसे बचाने की कोशिश में गए और दोनों ही गहरे पानी में डूब गए हैं जबकि एक भाई किसी तरह बाहर निकल गया था। मंझौल निवासी मिथलेश साहू के पुत्र 17 वर्षीय भोला कुमार और 14 वर्षीय राजीव कुमार का शव काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बरामद कर लिया है। सब बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है एक साथ एक घर के दो चिराग की नदी में डूबने से मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। कल से ही लगातार सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग घटना के बाद से नदी किनारे जमे हुए थे। शव बरामद होने के बाद मंझौल थाना पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि कन्हैया कुमार ने बताया कि घटना के स्थानीय लोगों ने खोजबीन की थी लेकिन दोनों भाइयों का शव बरामद नहीं हो सका था आज सुबह इसलिए आपके सहयोग से दोनों शव को बरामद कर लिया गया है। गांव के लिए दुखद घटना है जिला प्रशासन जल्द से जल्द मृतक परिजनों को सरकारी मुआवजा इसकी मांग की जा रही है।
बाईट- कन्हैया कुमार, सरपंच प्रतिनिधि




