पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद के बच्चों के प्रतिभा को आगे बढ़ाने वालों की घोर कमी ।
जहानाबाद न्यु कोर्ट एरिया स्थित टीसीसी कोचिंग में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों व प्रत्येक वर्गों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर कोचिंग के लोकप्रिय शिक्षक धनंजय मिश्रा ने कहा कि जहानाबाद में प्रतिभा की कमी नहीं है बल्कि यहां प्रतिभाशाली लोगों को सही रास्ता दिखाने वालों की कमी है।
सरकार व प्रशासन प्रतिभा तलाशने हेतु मंच तो उपलब्ध करा रही है लेकिन उस मंच पर प्रतिभाशाली लोगों को छोड़ जातिवाद और प्रसिद्धि प्राप्त लोगों के इर्द-गिर्द रहने वाले चाटुकारों की टोली प्रतिभाशाली लोगों की प्रतिभा को दबा कर खत्म कर देतें हैं।
उन्हें मौका नहीं दिया जाता है और यदि वह एकाध बार किसी प्रकार से अपनी प्रतिभा दिखाने का प्रयास भी करतें हैं तो उन्हें डांट फटकार कर भगा दिया जाता है जिससे उनके अंदर की प्रतिभा मानो मर ही जाती है।
मिश्रा सर ने बच्चों से कहा कि यदि आपके अंदर प्रतिभा है तो उसे दबने मत दीजिए बल्कि उसे प्रदर्शित कीजिए एक न एक दिन कोई ऐसा जौहरी ज़रूर आपकी कला व आपके अंदर छुपे प्रतिभा से प्रभावित होकर आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाएगा।
और अंत में मिश्रा सर ने कोचिंग में इस साल 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को जैसे कि खुशबु कुमारी (82%) , विशाल कुमार (71%), ज्योत्सना सिन्हा आदि को पुरस्कृत करते हुए कहा कि अब यहां से पीछे मुड़कर देखने का समय समाप्त हो चुका है, अब आप अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए एक कदम बढ़ चुके हैं।
कार्यक्रम का अंत राष्ट्र गाण के साथ किया गया।
इस अवसर पर कोचिंग के शिक्षक दीप पांडे व विक्की द्विवेदी भी मौजूद थे।




