गंडक में स्नान के दौरान 5 डूबे,3 की मौत शव बरामद, मचा हाहाकार!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

मोतिहारी में बड़ा हादसा हुआ है।नहाने के दौरान डूबने से तीन युवक की मौत हो गयी है।वही दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।मृतक में दो खास चचेरा भाई बताए जा रहे है।वही तीसरा युवक उसका दोस्त बताया जा रहा है।सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस व सीओ घटना स्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर करवाई में जुटे हुए है।घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इजारा गंडक नदी का बताया जा रहा है ।
मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इजारा गंडक नदी में नहाने के दौरान 5 युवक डूबे .तीन युवक की नदी में ही हुई मौत .वही ग्रामीणों के सहयोग से दो युवक को बेहोशी की हालत में नदी से निकाला गया .बेहोश दोनों युवक को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है.वही मृतक की पहचान इजारा गांव के प्रिंस पण्डेय ,सागर पण्डेय व छपरा निवासी अरमान अंसारी के रूप में किया गया.घटना की सूचना मिलते ही संग्रामपुर थाना पुलिस व अंचलाधिकारी घटना स्थल पर पहुचकर शव को कब्जा में लेकर करवाई में जुट गए है .ग्रामीणों के अनुसार इजारा गांव के विश्वकांत पण्डेय के भतीजा का 31 मार्च को उपनयन संस्कार हुआ था.रविवार को पूरा परिवार बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर माथ लगाने की रस्म करने गए थे .वहा से लौटने के बाद पांचों युवक गंडक नदी में स्नान करने चले गए .गंडक नदी में पानी बढ़ने के कारण चार युवक डूबने लगे .जिसमे बचाने गए युवक ने जनेव हुए युवक सहित दो को बचाने में सफल रहे .वही तीसरे को बचाने के दौरान डूबने से उसकी भी मौत हो गयी .घटना की खबर मिलते ही गांव व घर मे कोहराम मच गया .ग्रामीणों के सहयोग से डूबे तीनो युवक का शव बाहर निकाला गया .वही परिवार के सदस्यों का रोते रोते बुरा हाल है .मृतक दो युवक चचेरा भाई बताए जा रहे है .वही छपरा का युवक जनेव देखने के लिए अपने दोस्त के घर आया था ।1.सागर पाण्डेय पिता अनिल पाण्डेय,
2.प्रिंस पाण्डेय पिता विश्वकांत पाण्डेय,,दोनो घर ईजरा,,पंचायत- पश्चिमी संग्राम पुर वार्ड नं 11
3.अरमान अंसारी पिता सरफुदिन अंसारी जो छपरा जिला का निवासी है जो और प्रिंस का दोस्त है जो प्रिंस के भाई के जनेऊ मे आया था,,जनेऊ 31/03/2023 को था

Join us on:

Leave a Comment