बिहार बोर्ड में भोजपुर का जलवा, 7 स्टूडेंट स्टेट टॉपर!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा कल जारी की गई मैट्रिक रिजल्ट में भोजपुर के छात्रों का जलवा सर चढ़कर बोला है ।इस रिजल्ट ने जिले का गौरव बढ़ाया है जिसमें 3 छात्राएं और 4 छात्र स्टेट टॉपर रहे हैं इस बार घोषित किए गए रिजल्ट में टॉप टेन में जिले के 7 विद्यार्थियों ने अपना स्थान कायम कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य स्तर पर जिले के शाहपुर प्रखंड के स्थित निर्मला शिक्षा भवन हाई स्कूल की छात्रा नम्रता कुमारी ने 486 अंक लाकर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद 401 अंक लाकर यूनिवर्सल टेन प्लस टू पब्लिक स्कूल बिहिया की शालिनी कुमारी और कैथोलिक हाई स्कूल आरा के उन्मुक्त कुमार यादव ने संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर परचम लहराया है ।छठे स्थान पर 480 अंक लाकर आरपीएस स्कूल पूना के नारायण जी वही सातवें स्थान पर 479 अंक लाकर संयुक्त रूप से उच्च विद्यालय फरना के सलोनी पांडे और एसबी हाई स्कूल आरा किए राजीव कुमार आए हैं ।स्टेट लेवल पर एचपीडी जैन हाई स्कूल आरा के सत्यांश कुमार ने 476 अंक लाकर 10 वां रैंक आया है ।इस बार के रिजल्ट में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा शहरी क्षेत्रों पर पूरी तरह से भारी पड़ा है। जिले के जिन 7 विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय रैंकिंग में अपना जलवा दिखाया है उसमें से से 5 छात्र छात्राएं जिले के शाहपुर मियां और बड़ागांव प्रखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं ।वही आज जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार सहित जिले के तमाम वरीय पदाधिकारियों ने एक समारोह का आयोजन किया और इन सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर इनका हौसला अफजाई किया। शाहपुर नगर पंचायत के मिशन चर्च स्थित निर्मला शिक्षा भवन हाई स्कूल की छात्रा नम्रता कुमारी ने मैट्रिक के परीक्षा में प्रवेश में द्वितीय स्थान हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है उन्होंने 500 में कुल 486 अंक हासिल किए हैं ।इन सभी टॉप छात्र छात्राओं को जिला प्रशासन की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। 
बाईट/-राजकुमार(जिलाधिकारी भोजपुर)

Join us on:

Leave a Comment