रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय
-उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में शुक्रवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने कॉलेज के प्राइवेट गार्ड को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गार्ड को जैसे ही गोली लगा उसके बाद वह खून से लहूलुहान होकर घटनास्थल पर गिर गया। घटना के पास आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और अफरा – तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गोली से जख्मी युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल के डॉक्टर विकास सिंह की देखरेख में इलाज शुरू किया गया। गोली से जख्मी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव निवासी शिवजी सिंह का पुत्र विजय कुमार सिंह उर्फ विनय यादव है। आरा स्थित विश्वविद्यालय में गार्ड के रूप में कार्यरत है। जख्मी गार्ड के बेटे राजबीर सिंह ने बताया कि गांव के पड़ोसी के साथ नाली का पानी भरने को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उन लोगों के साथ विवाद चला आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि पड़ोसी के साथ उपजे विवाद में ही गोली मारी गई होगी। लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल प्राइवेट गार्ड को किसने और क्यों गोली मारी गई है। यह घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन करने में जुट गई है.हालांकि पुलिस ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
बाईट/-बेटा(घायल)




