पंकज कुमार जहानाबाद
शनिवार को सुबह सुबह जहानाबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि आधा लोगों के घायल होने की खबर है. परस बिगहा थाना क्षेत्र के मई गांव के समीप एक ट्रक पलटने से दो मजदूर की घटना स्थल पर मौत हो गई. वहीं इसमें 6 मजदूर घायल हो गया.
जहानाबाद एनएच 83 सड़क पर शनिवार की सुबह अफरा-तफरी मच गई जब मई हाल्ट के समीप एक ट्रक पलटने से 2 मजदूर की मौके पर मौत हो गई और लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी बताये जाते है की ट्रैक सरिया लेकर टेहटा जा रहा था । और इस ट्रैक पर मजदूर सवार थे तभी अचानक मई हॉल्ट के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें घटनास्थल पर ही मनीष मांझी एवं पप्पू यादव की मौत हो गई. इस घटना में पप्पू कुमार जावेद अंसारी अक्षर अंसारी मितेश मांझी सुधीर मांझी कालेज मांझी टुनटुन मांझी प्रेमचंद मांझी इत्यादि लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जाती है. मुकेश मांझी कॉलेज मांझी दोनों की हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अशोक पांडे एवं अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि ट्रक ड्राइवर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण यह घटना घटी है.
पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है जैसे ही इतनी बड़ी घटना हुई, सड़क पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है भारी संख्या में सड़क पर लोग इकट्ठे हो गए हैं लोगों का बताना है कि आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जैसे ही मृतक एवं घायल के परिजनों को इस बात की खबर लगी उसके परिजन दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर एवं अस्पताल पहुंचकर रोने धोने लगे हैं।
बाइट मनोज कुमार ग्रामीण
बाइट अशोक कुमार पांडे एसडीपीओ। जहानाबाद




