भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: मनीष कुमार सिंह

मोतिहारी। जिले के सुगौली स्थित दक्षिणी मनसिंघा पँचायत के बुच्चा गाँव मे पूर्व से चली आ रही भूमि विवाद में दो पक्षो के बीच हुई झड़प में गोली चल गई।जिसमें मतिउल्लाह अंसारी नाम का युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिसका इलाज मोतिहारी के प्रसिद्ध अस्पताल रहमानिया में चल रहा है।मिली जानकारी अनुसार बुच्चा गाँव मे मेराजुल अंसारी और नसरूदीन अंसारी के बीच भूमि विवाद पहले से चल रहा था।जिसको लेकर दोनों पक्षो के बीच भारी तनाव था।इसी बीच हुसनैन अंसारी,जमालुदीन अंसारी,नसरूदीन अंसारी रायफल और बन्दूक के बल पर भूमि को कब्जा करने पहुँच गए और फायरिग भी कर डाली।जिसमे मतिउल्लाह अंसारी घायल हो गया। युवक को घायल देख इलाज के लिए परिजन मोतिहारी ले गए।घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिलते ही दल बल के साथ थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल बुच्चा पहुँचे। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि पहले से भी दोनो पक्षो के उपर प्राथमिकी दर्ज है।वही जमील अख्तर के द्वारा आवेदन दिया गया है।जिसके आधार पर उन्नीस लोगो पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है और सदाम अंसारी व नसरूदीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।और पुलिस आगे छान-बीन में जुटी है।

Leave a Comment

और पढ़ें