दोपहिया वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में पसरा मातम

SHARE:

आकाश कुमार की रिपोर्ट

शुक्रवार को तेज रफ्तार दो पहिया वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान फारबिसगंज के ढोलबाज्जा निवासी तफसीर के रूप में हुई है। जो
साइकिल मिस्त्री होने के साथ ही मनिहारा बेचने का काम करते थे।
वहीं वृद्ध की मौत की खबर जैसे ही उनके घरवालों तक पहुंची, परिवार में मातम पसर गया। फिलहाल वृद्ध के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पूर्णिया लेकर आई है।

घटना के संबंध में मृतक के बेटे अकरम ने बताया कि वे रोजाना कि तरह घर की सब्जियां लेने साइकिल से सिमरा बाजार जा रहे थे। कि तभी फोन कर स्थानियो ने उन्हें उनके पिता के सड़क हादसे के शिकार होने की बात बताई। मौके पर जुटे लोगों ने फोन कर बताया कि उनके पिता तेज रफ्तार दो पहिया अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इसके फौरन बाद वे पोठिया पहुंचे। जहां उनके पिता खून से लथपथ सड़क पर पड़े थे।

स्थानियों की मदद से वे पिता को मेडिकल कॉलेज पूर्णिया लेकर आए। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बेटे अकरम में बताया कि उनके पिता पेशे से साइकिल मिस्त्री थे साथ ही मनिहारा बेच कर किसी तरह घर का गुजारा चलता था। वहीं पिता की मौत के बाद उनसे ये सहारा भी छीन गया।
वहीं वृद्ध की मौत के बाद से ढोलबज्जा स्थित घर में मातम का माहौल है।

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेज दिया है। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है।

Bite- मृतक का बेटा, अकरम

Join us on:

Leave a Comment