बिहार में 8 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, व्यापारियों को आंशिक छूट!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रागिनी शर्मा !

लॉकडाउन के बाद कोरोना के लगातार कम हो रहे आंकड़ों से उत्साहित सरकार ने लॉकडाउन को विस्तारित कर दिया है।
पहले लॉकडाउन 1 जून तक के लिये था जिसे बढ़ाते हुये 8 जून तक किये जाने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से इस दौरान सामाजिक दूरी और मास्क पहनने तथा अनावश्यक घरों से ना निकलने की अपील की है।
हालाँकि ये विस्तारित लॉकडाउन व्यापारियों के लिये राहत भरा होगा।
इस लॉकडाउन के दौरान सीएम ने व्यापारियों को छूट देने की बात कही है।
मुख्यमंत्री ने इस आशय की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज से भी शेयर किया है।
मुख्यमंत्री ने लिखा है कि “कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।”

Leave a Comment

और पढ़ें