आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
भोजपुर में आज सड़क हादसे में पिकअप पर सवार ऑरकेस्ट्रा ग्रुप के 8 सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घटना आरा-पटना मुख्य मार्ग पर कोइलवर थाना के कुल्हड़िया पेट्रोल पंप के पास की है.जानकारी के मुताबिक यूपी के बलिया का ऑरकेस्ट्रा ग्रुप मंगलवार को गया में एक समारोह में शामिल होने के बाद आज सुबह गया से वापस यूपी के बलिया लौट रहा था तभी कोइलवर के कुल्हड़िया के पास ऑरकेस्ट्रा ग्रुप की पिकअप गाड़ी बालू लेकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे उसपर सवार ओडिसा और दिल्ली की 3 नर्तकियां और यूपी के बलिया और गाजीपुर निवासी ऑरकेस्ट्रा संचालक सहित 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.सभी घायलों को तत्काल स्थानीय पुलिस एम्बुलेंस की मदद से आरा सदर अस्पताल लेते आई जहां सभी का इलाज चल रहा है.
BYTE:- श्रीभगवान साह,जख्मी ऑरकेस्ट्रा संचालक




