महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ अश्लील हरकत कर फरार हुआ बदमाश, वारदात सीसीटीवी में!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार!

जमुई जिला में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बदमाश की हरकत, तलाश में जुटी पुलिस
जमुई जिले के सदर अस्पताल परिसर में एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिसने भी इस मामले को सुना और देखा उसने दांत तले अंगुली दबा ली। दरअसल यह मामला शुक्रवार की बताई जा रही है। यहां सदर अस्पताल परिसर में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी किसी से फोन पर बातें कर रही थी। इसी दौरान सदर अस्पताल का बाउंड्री छलांग कर अंदर आए एक युवक महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ अश्लील हरकत कर महिला स्वास्थ्य कर्मी को धक्का देकर गिराते हुए फरार हो गया। हालांकि बदमाश की यह सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में पीड़िता महिला ने टाउन थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इधर पुलिस आरोपित युवक की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि जल्द ही आरोपित युवक की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसी गंदी हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

बाइट -पीड़ित महिला

Join us on:

Leave a Comment