पद्मश्री राजकुमारी देवी ने डॉ.अंजना कश्यप को दिया “बिहार वुमन आइकन अवॉर्ड”

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-


मंसूरचक(बेगूसराय)
मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के अहियापुर गाँव की मूल निवासी, पूर्व प्रखंड उपप्रमुख एवं दलसिंहसराय की चर्चित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना कुमारी कश्यप को “बिहार वुमन आइकन सम्मान” से सम्मानित किया गया।रविवार को समस्तीपुर ज़िले के दलसिंहसराय के डैनीचौक स्थित सेलिब्रेशन सभागार में किसान चाची के नाम से देश में प्रसिद्ध पद्मश्री राजकुमारी देवी ने डॉ अंजना कश्यप को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।पद्मश्री राजकुमारी देवी ने सम्मानित करते हुए कही कि अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है और यदि उचित प्लेटफार्म और सहयोग मिले तो महिलाएं भी देश दुनिया में अपने समाज को गौरवान्वित कर सकती हैं और कर रही हैं।डॉ. अंजना ने सम्मान के लिए आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का आयोजन “टीच बाय मिडिया” संस्था द्वारा किया गया था।मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार चाँद मुसाफिर, बॉलीवुड एक्टर अमिय कश्यप, फ़िल्म अभिनेता राजन कुमार, प्रो. सत्यसंध भारद्वाज, ब्रह्मर्षी नेता मनोहर सिंह, प्रो. प्रेम कुमार प्रेम,संस्था के पदाधिकारी वरिष्ठ पत्रकार रंजीत रजक, दीपक कुमार,भाजपा नेता राजू कुमार राजा आदि थे।

Join us on:

Leave a Comment