जमुई जिला में मध्याह्न भोजन में निकला कीड़ा,स्कूली बच्चों में हड़कंप

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई जिला में मध्याह्न भोजन की थाली में लाल घेरा में निकले कीड़ा की तस्वीर
सिकंदरा जमुई स्कूलों में मध्याह्न भोजन में लापरवाही खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला

जमुई जिला में स्थित सोमवार की दोपहर राजकीयकृत मध्य विद्यालय सिकंदरा की है, जहां स्कूल के बच्चों को कीड़ेयुक्त भोजन परोसा गया है। भोजन में कीड़े मिलते ही स्कूली बच्चों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद बच्चों ने कीड़े वाली चावल देने की शिकायत विद्यालय प्रधान के साथ शिक्षकों से भी की है। इस बाबत चौथी कक्षा की छात्रा नाजिया परवीन ने बताया कि रसोईया द्वारा मध्याह्न भोजन के लिए थाली में भोजन परोसा गया। जैसे हीं चावल और दाल को एक साथ मिलाया कि चावल में मरे कीड़े पर नजर पड़ गई। उसके बाद खाने में निकले कीड़े को शिक्षकों को दिखाया। शिक्षकों स्वास्थ्य हित का ख्याल रखते हुए तत्क्षण सभी को खाने से मना कर दिया। वहीं सातवीं कक्षा की निशु कुमारी,अनिता कुमारी,डोली,सृष्टि कुमारी ने बताया कि उन्हें मध्याह्न भोजन में कीड़े वाला खाना परोसा जा रहा है। चावल में प्रायः कीड़े निकल रहे हैं,लेकिन इस पर स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई अमल नहीं किया जा रहा है। बताया कि मीनू के मुताबिक दाल व सब्जी काफी कम परोसी जाती है। मध्याह्न भोजन के संचालन में लापरवाही संबंधी शिकायत पूर्व में शिक्षा समिति के सदस्यों से भी बच्चों ने की है। कीड़े निकलने के मामले में अभिभावकों ने भी स्कूल प्रबंधन पर रोष प्रकट किया है। कहा कि विद्यालय प्रधान की लापरवाही के कारण यह सब हो रहा है। मध्यान भोजन परोसने के पहले प्रधान को भोजन को चखकर देखने का नियम है। लेकिन शासन के नियम को नजर अंदाज कर रहे हैं। नियम को दरकिनार कर मध्याह्न भोजन पकाया और परोसा जा रहा है। हालांकि इस संबंध में विद्यालय प्रभारी दिनेश दास ने कीड़े निकलने के मामले को गलत बताते हुए कहते हैं, कि उसना चावल परोसा गया है,जो नया चावल है। साजिश के तहत कीड़े को भोजन में मिलाकर उन्हें फंसाया जा रहा है।

मध्याह्न भोजन में कीड़े मिलने की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। अगर कीड़े मिले हैं तो विद्यालय प्रधान की लापरवाही है। जांच कर कारवाई के लिए विभाग को लिखा जाएगा।
रूबी देवी,मुख्यपार्षद,नगर पंचायत सिकंदरा

बाइट -मुख्य पार्षद प्रतिनिधि

बाइट -स्कूली बच्चे बच्चियां

Join us on:

Leave a Comment