रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना:बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से हंगामेदार शुरू हुआ पक्छ विपक्छ दोनों सदन के बाहर अपनी मांगो को लेकर हंगामा कर रहे हैं। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर आज दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे. वहीं बजट के दौरान बिहार सरकार की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी सदन पटल पर रखा जाएगा. सदन की कार्यवाही 11:00 बजे शुरू हुई।
बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का राज्यपाल के संबोधन के बाद फिर से विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी. विधानमंडल सत्र में नहीं रहने की अवधि में राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रति सदन पटल पर रखा जाएगी. उसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी सरकार की ओर से वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी सदन में पेश करेंगे और अंत में विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा शोक प्रस्ताव पढ़ा जाएगा.
सत्र के पहले दिन विधानसभा में ना तो प्रश्नकाल होगा ना ही शून्यकाल और ना ही ध्यान कर्षण होगा. हालांकि इसके बावजूद पकच्च विपक्ष की ओर से कई मुद्दों पर हंगामे किये जा रहे हैं. बिहार विधानसभा का बजट सत्र 5 अप्रैल तक चलेगा और 28 फरवरी को नीतीश सरकार अपना बजट पेश करेगी. महा गठबंधन सरकार का यह पहला बजट होगा. बजट सत्र को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. विधानसभा के आसपास के इलाकों में धारा 144 लगाई गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती विधानसभा के बाहर और विधानसभा परिसर में की गई है.




