ऋषिकेश की रिपोर्ट
-जन अधिकार पार्टी युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर अपने निजी कार्यक्रम को लेकर नालंदा जिला पहुंचे। जहां उन्होंने रहुईं प्रखंड के जगतनंदनपुर गांव में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं हिलसा विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में शिरकत भी की। इस दौरान युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने 2024 के लोकसभा चुनाव में लगभग सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना जताई। यही कारण है कि जन अधिकार पार्टी के द्वारा लगातार बिहार के सीतामढ़ी,छपरा, समस्तीपुर, पूर्णिया, मधुबनी, सभी जगह पर कार्यकर्ता सम्मेलन चल रहा है। जिलास्तर और प्रमंडल स्तर पर बैठकों का दौर भी जारी है। राजनीतिक पार्टी होने के नाते अपनी तैयारी जोर शोर से चल रही है। वही पटना में हुए केंद्र सरकार और पूर्णिया में राज्य सरकार के द्वारा की गई रैलियों पर भी चुटकी लेते हुए राजू दानवीर ने कहा कि विपक्ष अगर किसी मुद्दे को लेकर रैली करता है तो यह बात समझ में आती है। लेकिन जो केंद्र और राज्य सरकार सरकार में रहते हुए इन पार्टियों को रैली करने की जरूरत पड़ गई है।
बाइट।राजू दानवीर जाप नेता
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




