रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है जहाँ आपसी विवाद में तलवार से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया गया!
घटना के संबंध में मरांची थानाध्यक्ष साकेत कुमार ने बताया की, झगड़े की सूचना पर सब इंस्पेक्टर अमित कुमार को तुरंत दल बल के साथ रवाना किया गया और स्थति को काबू किया गया, वहीं पीड़ितों को ईलाज के लिये अस्पताल भेज़ दिया गया! पीड़ित पक्ष से जख़्मी 70 वर्षीय नरेश सिंह ने बताया की वे घर के बाहर कुछ काम कर रहे थे,तभी उनके बेटे बमबम सिंह को ललित विजय सिंह,जीतेन्द्र कुमार, रॉकी कुमार और नंद किशोर सिंह उर्फ़ नंदा ने घेर लिया और तलवार से मारने लगे, बेटे के बीच वे आ गये जिससे बुरी तरह जख़्मी हो गये, हमलावरों ने फिर वशिष्ठ सिंह और शिवजी सिंह पर भी तलवार चला दिया जिससे ये दोनों भी जख़्मी हो गये!
वहीं जख़्मी पक्ष ने थाने में लिखित तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है!

वहीं पुलिस की माने तो हमलावर पक्ष से किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं मिली है, अगर शिकायत मिलेगी तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी!
घटना मरांची थानाक्षेत्र के ताजपुर गाँव की है जहाँ घटना के बाद तनाव बना हुआ है!





