4 महीने से पत्नी नहीं आई तो युवक ने गंडक में लगा दिया छलांग, मुश्किल से बची जान!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

आत्महत्या की नियत से एक व्यक्ति पुल से गंडक नदी में कूदा. एसडीआरएफ की टीम ने बचाई जान. नदी में कूदने से पहले व्यक्ति ने पी थी शराब. पत्नी के 4 महीने से घर नहीं आने पर किया आत्महत्या का प्रयास.

खबर वैशाली के हाजीपुर से है जहां नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गंडक पुल से एक व्यक्ति ने आत्महत्या के लिए गंडक नदी में छलांग लगा दिया. हालांकि नदी किनारे मुस्तैदी से गलती कर रही एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत से व्यक्ति की जान बचाई. नदी में कूदने वाले व्यक्ति की पहचान मदन साह के रूप में हुई है. मदन साह सारण जिले के हसनपुर नया गांव का रहने वाला बताया गया है. हालांकि एसडीआरएफ के द्वारा जान बचाने के बावजूद वह काफी देर तक मदन साह मौके पर ड्रामा करता रहा. वह कह रहा था कि उसकी पत्नी 4 महीनों से घर नहीं आई है वह रोज कहती है आज जाएगी कल आएगी लेकिन वह नहीं आ रही है इसी बात से परेशान होकर वह मरना चाहता है. उसने बताया कि वह खुद मार्केटिंग का काम करता है और 4 महीने पहले उसकी पत्नी पानीपत अपने भाई के साथ गई थी. जहां वह अपने भाई के साले के साथ आती जाती है जिस पर उसे शक है. लेकिन सबके बीच मदन शाह के द्वारा पत्नी और ससुर का जो नंबर एसडीआरएफ टीम को दिया गया था उस पर जब एसडीआरएफ इंचार्ज अखिलेश कुमार ने फोन लगाया तो पत्नी और ससुर दोनों ने पहचानने से इंकार कर दिया. जिसके बाद एसडीआरएफ ने घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी और मौके पर पहुंचकर पुलिस मदन सा को अपने साथ ले गई. इससे पहले मदन शाह ने खुद बताया कि नदी में छलांग लगाने के पहले उसने शराब का सेवन किया था. वहीं घटना के विषय में अखिलेश कुमार ने बताया कि नदी किनारे एसडीआरएफ की टीम गश्ती कर रही थी जब उसने पल से मदन को कूदते हुए देखा था. जिसके बाद काफी मशक्कत से उसकी जान बचाई गई.

बाइट – मदन साह, नदी में छलांग लगाने वाला व्यक्ति.

वाइट – अखिलेश कुमार, एसडीआरएफ प्रभारी, हाजीपुर

Join us on:

Leave a Comment