ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
जन सरोकार को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों के निर्देश पर 8 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक रहुई प्रखंड के 15 पंचायतों में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अब तक आधे दर्जन से अधिक पंचायतों में जनता दरबार का आयोजन हो चुका है और सैकड़ों मामलों का निष्पादन भी किया जा चुका है। शुक्रवार को जनता दरबार का कारवां रहुई प्रखंड के इतासँग पंचायत पहुंचा। जहां इतासँग पंचायत सरकार भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में सैकड़ों पंचायत के ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। अब इसी जनता दरबार को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। जदयू नेता सह पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रौशन कुमार ने कहा कि जनता दरबार के दौरान जितना भी समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रमुख उपप्रमुख के द्वारा लिया जा रहा है। उस पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा को लेकर रहुई बनगर पंचायत के मिर्जापुर गांव पहुंचे थे। इस समाधान यात्रा के दौरान मिर्जापुर इतासँग पंचायत समेत रहुई प्रखंड के 15 पंचायत के लोगों ने पहुंचकर 5000 आवेदन देने का काम किया लेकिन इन आवेदनों पर भी आज तक कोई समाधान नहीं हो सका। उस पर रहुई प्रखंड प्रमुख बाबूलाल राम और उप प्रमुख राकेश रंजन के द्वारा जनता दरबार के नाम पर नया बखेड़ा खड़ा किया जा रहा है। जिस इंदिरा आवास योजना को लेकर जनता दरबार के दौरान आवेदन लिया जा रहा है उस समस्या का निदान पिछले 2019 से पूरा नहीं हो सका है सिर्फ और सिर्फ जनता दरबार के नाम पर दिन काटने का काम किया जा रहा है।
बाइट।रौशन कुमार मुखिया जनप्रतिनिधि
बाइट। बाबूलाल राम प्रमुख रहुई प्रखंड
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




