पटना में BTSC अभ्यर्थियों फिर बरसी लाठियां, कई हिरासत में

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

सीएम नीतीश व डिप्टी सीएम तेजस्वी पर वादा करके भी बहाली न करने का आरोप

पटना : बिहार की राजधानी पटना में सरकारी नौकरी की मांग कर रहे बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के अभ्यर्थियों पर एक बार फिर बरसी लाठियां। कई प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में भी ले लिया गया है। आज गुरुवार को पूरे बिहार से हजारों अभ्यर्थी भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इनका कहना था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने वादा किए जाने के बाद भी उनकी बहाली नहीं की। सभी अभ्यर्थी भाजपा कार्यालय के साथ-साथ राजद कार्यालय और जदयू कार्यालय का घेराव भी करना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने बल प्रयोग भी किया। इस दौरान अभ्यर्थी काफी अक्रामक थे। बता दें कि इससे पहले अभ्यर्थियों ने BTSC ऑफिस के बाहर नौकरी की मांग को लेकर 30 जनवरी को प्रदर्शन किया था। इस दौरान भी पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया था। उस दिन भी अभ्‍यर्थियों ने पहले जदयू, राजद और फिर भाजपा ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया था। दरअसल, बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के जूनियर इंजीनियर पद की परीक्षा देने के बाद भी अभ्यर्थी 4 साल से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसी को लेकर गुरुवार को अभ्यर्थी 'रिजल्ट दो या इच्छामृत्यु दो' के स्लोगन के साथ सड़कों पर उतर आए। उम्मीदवार किसी हालात में अब रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे थे।

Join us on:

4 thoughts on “पटना में BTSC अभ्यर्थियों फिर बरसी लाठियां, कई हिरासत में”

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Comment

और पढ़ें