रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय
बिहार/लखीसराय
:- लखीसराय से बड़ी खबर।जहां अनियंत्रित पिकअप वाहन पलट जाने से पिकअप वाहन पर सवार तीस लोगों में से लगभग एक दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। जिसे इलाज के लिए पुलिस की मदद से सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया।इस संदर्भ में घायल ने बताया कि बेगुसराय जिले के वीरपुर गांव से सभी लोग पिकअप वहन से मुंडन संस्कार के लिए देवघर जा रहे थे। इसी दौरान बड़हिया थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव स्थित एन एच-80 के समीप अज्ञात वाहन द्वारा चकमा दे दिया गया।जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप वाहन अनियंत्रित हो पलट गया।जिसमें पिकअप वाहन पर सवार एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक बच्चा सहित महिला एवं पुरुष शामिल है।जो इलाजरत है।
बाइट-अमित कुमार,जख्मी।
बाइट-सीता देवी, परिजन।




