बेगूसराय में भारी बवाल, थाने पर पथराव, तोड़फोड़, हत्या के विरुद्ध उबले ग्रामीण!

SHARE:

बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में हत्या के विरोध में थाना और पीएसी अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ किया है।और कई सरकारी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त आक्रोशित लोगों ने किया है। दरअसल महादलित युवक की हत्या के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया है। इस दौरान भगवान पुर थाना और पीएचसी में जमकर तोड़फोड़ करते हुए रोड़ेबाजी की गई है। भारी बवाल के बाद एसपी योगेंद्र कुमार खुद दल वालों के साथ भगवानपुर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसपी ने कहा कि 2 दिन पूर्व एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी जिसके बाद लोग मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे इस जाम के दौरान अ सामाजिक तत्व शामिल हो गए इनके द्वारा थाना में वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। हत्या के मामले में आरोपी की पहचान कर ली गई है हत्या का कारण मामूली विवाद है इसी को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी । फिलहाल स्थिति पूरी नियंत्रण में है और पुलिस मौके पर कैंप कर रही है दरअसल 9 फरवरी की रात भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया गांव के मुसहरी टोला में गांव के दबंग अक्षय कुमार ने आग ताप रहे महादलित टोले के दामाद के साथ मामूली विवाद के बाद मारपीट कर ली थी इसका विरोध करने पर उसके रिश्तेदार को गोली मार दी गई थी जिसकी इलाज के दौरान कल पटना में मौत हो गई थी मौत के बाद लगातार मुआवजा और अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस के कोई वरिय पदाधिकारी नहीं पहुंचने से नाराज लोगों ने दोपहर होते-होते भगवानपुर थाना और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हमला कर दिया । भीड़ के द्वारा भगवानपुर थाना में लगे 4 वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी तोड़फोड़ की है। मृतक के परिजनों ने कहा कि मृतक के छोटे छोटे बच्चे हैं और उनके भरण-पोषण का कोई साधन नहीं है ऐसे में उन्हें उचित मुआवजा प्रशासन के द्वारा दिया।

बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment