रिपोर्ट – अमित कुमार!
11 फ़रवरी को लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से वापस आ रहे हैँ, लालू जी अब सवस्थ हैँ, इस आशय की जानकारी उनकी बेटी रोहिणी जिसने अपना किडनी पिता को दिया उन्होंने दी है, रोहिणी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है,अपने ट्वीट में उन्होंने एक भावुक अपील करते हुये लिखा है –
“आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है. यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है.
11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं.
मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूँ. पापा को स्वस्थ्य कर आप सब के बीच भेज रही हूँ..
अब आप लोग पापा का ख्याल रखियेगा.”




