बेगूसराय -सोशल मीडिया पर 47,56 नाम से ग्रुप बनाकर देता था वारदातों को अंजाम, दो गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार/ नेहा कुमारी

बेगूसराय में सोशल मीडिया पर अपराधी Ak/47,56 के नाम से सक्रिय होकर अपराधी घटना को अंजाम देता था

बेगूसराय आपने किसी क्षेत्र में अपराध करते हुए सुना होगा और देखा भी होगा लेकिन इलेक्ट्रॉनिक के युग में बेगूसराय में एक सक्रिय गैंग सोशल मीडिया पर 47,56 के नाम से ग्रुप चलाने वाले दो कुख्यात अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना मुफस्सिल थाना पुलिस ने सांख गांव से देवराज और गौरव कुमार को दो पिस्तौल कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल देवराज के द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर 47, 56 के नाम से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता था सोशल मिडिया पर हथियारों की प्रदर्शनी कर नए युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करता था। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 47,56 नाम से फेसबुक बनाकर दो बदमाश कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था।

देवराज और गौरव कुमार खगरिया जिला का रहने वाला है इसपर पहले से भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। मुख्य रूप से इन दोनों के द्वारा फेसबुक के माध्यम से लोगों से संपर्क कर अवैध जमीन पर कब्जा करना और अपराध करना था। एसपी ने कहा कि फेसबुक और सोशल मीडिया के अकाउंट की जांच फॉरेंसिक टीम से कराई जाएगी । एसपी ने कहा कि इन दोनों की गिरफ्तारी से ना सिर्फ सोशल मीडिया से जो सनसनी फैलाई जाती थी उस पर लगाम लगेगी बल्कि अपराध में भी कमी आएगी। अपराधियों के द्वारा सोशल मीडिया पर ग गैंग बनाकर अपराध जगत में अपनी दबदबा करने का उद्देश्य किया जा रहा था इस पर लगाम लगाने के लिए बेगूसराय पुलिस योजनाबद्ध से काम कर रही है।
बाईट- योगेंद्र कुमार , एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment