रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय
बिहार/लखीसराय
लखीसराय जिले के बायपास रोड स्थित पचना रोड चौक के समीप सड़क किनारे दो मंजिला मकान देखते ही देखते जमींदोज हो गया।भगवान का शुक्र ही कहेंगें की उस वक्त मकान से सभी बाहर निकल गए थे।अन्यथा बचना नामुमकिन था।स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान के बगल में नया मकान निर्माण अंदर ग्राउंड से शुरू किया जाना था।जिसको लेकर वहां गढ्ढा खोदा गया।उस गढ्ढे को लेकर देखते ही देखते दो मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जमींदोज मकान मालिक पागल तो मालकिन पैर से दिव्यांग है।और मकान निर्माण सास ससुर द्वारा खेतों को बेचकर बड़ी मुश्किल से कराया गया था।जो अब जमींदोज हो गया।जिससे दिव्यांग महिला का रो रो कर बुरा हाल है।चूंकि उनके सामने रहने के साथ साथ खाने पर भी ग्रहण लग गया है।फिलहाल मौके पर कवैया थाना की पुलिस पहुंचकर मामले का अनुसंधान कर रही है।
बाइट:-मनोरमा देवी (ध्वस्त मकान मालकिन)




