रवि शंकर शर्मा :-
पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की पटना, 10 फरवरी 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सहरसा के पूर्व विधायक संजीव कुमार झा के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे । उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।




