आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
भोजपुर जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार करता है उसे देखने को मिला है ।मामला चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी बागर रोड की है जहां पर चरपोखरी गांव के निवासी 19 वर्षीय अभिषेक कुमार अपने एक दोस्त के साथ आरा मैट्रिक एग्जाम का सेंटर देखने जा रहा था ,उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक मैजिक सवारी गाड़ी ने चकमा दिया और अभिषेक सीधा ट्रक के नीचे जा घुसा जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।जबकि उसका दोस्त चंदन आंशिक रूप से घायल हो गया ।घटना की जानकारी उसके दोस्त ने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। उसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में कराया गया ।हालांकि परिजनों ने बताया कि मृतक अभिषेक अपनी मां का दवा लेने के लिए आरा की तरफ जा रहा था उसी दौरान यह घटना घटी ।वहीं पुलिस ने मृतक अभिषेक कुमार के शव का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में चिकित्सकों के देखरेख में कराया है।जबकि पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
बाईट/-परिजन(मृतक)
बाईट/-दोस्त(मृतक)




