एमएलसी और अस्पताल के बाद अब IT ने कपड़ा व्यवसायी के यहाँ दी दबीश, जिले में दहशत!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

भोजपुर जिले में आज कल आयकर विभाग आफत बन कर आई हुई है ।पिछले 2 दिनों से जदयू के एमएलसी राधाचरण शाह सहित कई चिकित्सकों के यहां आयकर विभाग की छापेमारी ने जहां एक तरफ जिले वासियों में दहशत का माहौल कायम कर दिया है वहीं दूसरी तरफ आज आयकर विभाग की एक टीम ने आरा शहर के एक प्रमुख कपड़ा व्यापारी हर खेल कुमार एंड जैन वस्त्रालय के प्रतिष्ठान पर भी छापा मारा है ।इस दौरान एसएसबी के जवानों ने प्रतिष्ठान के चारों तरफ नाकेबंदी कर दी और आयकर विभाग के अधिकारी अंदर जाकर छानबीन करने में लगे हैं।कयास यह लगाया जा रहा है कि उनके संबंध एमएलसी राधाचरण सेठ से काफी घनिष्ठ रहे हैं ।लगातार हो रहे आयकर विभाग की कार्रवाई से जिले के व्यवसायियों में और चिकित्सकों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है ।कपड़ा व्यवसाई के यहां छापा पड़ने के बाद आरा शहर के कई प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए हैं।वही आयकर विभाग लगातार अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है। 

Join us on:

Leave a Comment