कैमूर एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिये कई निर्देश

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

बुधवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक, कैमूर द्वारा अपराध निवारण गोष्टी आयोजित की गई। गोष्टी में विगत माह जनवरी में प्रतिवेदित कांडों के कारणों एवं अनुसंधान के प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि विगत माह जनवरी में कुल-334 कांड प्रतिवेदित हुए थे जबकि 365 लंबित कांडों का निष्पादन हुआ है। इस महीने अधिक से अधिक कांडों के निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में एसपी ने बिहार मद्द निषेध उत्पाद अधिनियम को सख्ती से अनुपालन कराने तथा शराब पीने वाले की निशानदेही पर अधिक से अधिक गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही एसपी ने अपराध के मुख्य शीर्ष में फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहें।

Join us on:

Leave a Comment