मोकामा में दो बदमाश पिस्टल और कट्टा समेत गिरफ्तार!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा से उड़ीसा के जाजपुर तक जुड़े हैँ तार!

मोकामा थानाध्यक्ष रामप्रीत कुमार को थानाक्षेत्र के बलहपुर में कुछ अपराधियों के एकत्रित होने की सूचना मिली, सूचना के आलोक में वरिय पदाधिकारियों को सूचित करते हुये इंस्पेक्टर रामप्रीत कुमार ने एक टीम का गठन कर चिन्हित क्षेत्र की घेराबंदी कर कारवाई शुरू की!
इस दौरान दो बदमाश हथियार समेत दबोच लिये गये, बाकी फरार हो गये,पता ये चला की सभी लूटपाट की योजना बना रहे थे!
गिरफ्तार बदमाशों के तार उड़ीसा तक जुड़े मिले, उड़ीसा के जाजपुर निवासी माईकल संतोष को पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया गया जबकी बलहपुर निवासी राजन कुमार उर्फ़ गोरे को देशी कट्टा और कई राउंड कारतूस के साथ दबोचा गया!

Byte :- रामप्रीत कुमार, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष, मोकामा

Join us on:

Leave a Comment