घर से भागी किशोरी को रेल पुलिस ने पकड़ कर परिजनों को सौंपा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद जिले के जी आर पी थाना अध्यक्ष ने घर से झगड़ कर भागी लड़की को, उसके परिजन को सौंपने की बात सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भलारा निवासी, थाना पाली जिला जहानाबाद के सतीश कुमार मांझी की बहन शीला कुमारी उम्र करीब 16 बर्ष घर से झगड़ा करके बीते 16/2 को भाग गई थी। शीला को किसी महिला के द्वारा जी आर पी थाना अध्यक्ष को सुचना दिया। सुचना पर युवती को थाना अध्यक्ष मोनु कुमार ने तत्काल युवती शीला को अपने कब्जे में लेकर थाना में रख परिजन को सुचित किया।
जी आर पी थाना अध्यक्ष मोनु कुमार ने बताया कि युवती से घर वालों की जानकारी पर परिजन तथा पाली थाना अध्यक्ष को सुचित किया। तत्पश्चात शीला के भाई सतीश कुमार मांझी तथा स्थानीय मुखिया के उपस्थिति में समझा बुझाकर युवती को परिजन के साथ घर भेजा। बार-बार लड़की के बयान बदले जाने से कुछ देर के लिए थाना अध्यक्ष को भी लगा कि लड़की कहीं से भागी है और अंततः लड़की को उसके परिजन से मिलाया गया
थाना अध्यक्ष के इस तरह के समाजिकता की स्टेशन एरिया में चहुं ओर चर्चा किया जा रहा है। लोगो ने थाना अध्यक्ष की गुनगान गाते नही थक रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment