माँ मरियम का प्लेटिनम जुबली मरियम तीर्थंधाम मोकामा में आयोजित!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

बिहार, मोकामा

मां मरियम का 76 वा प्लेटिनम जुबली समारोह नाजरथ चर्च में आयोजित हुआ

मोकामा: नाजरथ चर्च में मोकामा की महारानी मां मरियम का 76 वा प्लेटिनम जुबली समारोह नाजरथ चर्च में आयोजित हुआ। जिसमें पूरे राज्य से ही नहीं बल्कि पूरे देश से श्रद्धालु यहां शांति और मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करने आते हैं और जिनकी मनोकामना पूर्ण होती है वह ईसाई मतानुसार पूजा अर्चना कर प्रभु यीशु और मां मरियम को धन्यवाद देते हैं। श्रद्धालुओं का ऐसा मानना है कि मां मरियम शांति की महारानी हैं जिनके कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। श्रद्धालुओं का ऐसा मानना है कि मां मरियम प्रकट होकर चमत्कार दिखाई थी जिसके उपरांत वहां चर्च का निर्माण हुआ और उनकी यह समारोह का आयोजन शुरू हुआ जिसका आज प्लेटिनम जुबली मनाया गया। विदित हो कि पूरे देश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए जिसमें सैकड़ों ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मुंडन भी करवाया। इस समारोह के संचालक बिसफ स्वास्टीन कल्लूपुरा, पल्ली पुरोहित राबर्ट कुमार के साथ-साथ अन्य कई पुरोहितों द्वारा यह समारोह सम्पन्न हुआ।

Join us on:

Leave a Comment