रिपोर्ट अनमोल कुमार
देवघर के बाबा वैद्यनाथ मंदिर में किए दर्शन
देवघर : बाबा वैद्यनाथ मंदिर में आज केंद्रीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पत्नी के साथ बाबा बैजनाथ के दर्शन किए। जहां तीर्थ पुरोहितों द्वारा उन्हें संकल्प कराकर पूरे विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा संपन्न कराई। यहां पर पंडा धर्मरक्षणी महासभा द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होटल मैहर गार्डन के लिए रवाना हो गए। वहां आराम करने के बाद वे इंडस्ट्रियल एरिया में नैनो खाद फैक्ट्री का शिलान्यास करेंगे। साथ ही पार्टी की ओर से आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे देवघर के रामकृष्ण मिशन के शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद वो गार्डन हॉल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और रविवार की सुबह 10:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंत्री का देवघर एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और स्थानीय प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया।




