प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
मुखिया हत्याकांड फॉलो अप :-
बेगूसराय में 2 फरवरी को दिनदहाड़े अपराधियों ने बीच सड़क पर सदर प्रखंड के परना पंचायत के मुखिया वीरेंद्र शर्मा गोली मारकर हत्या कर दी थी, इस मुखिया हत्याकांड में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है । एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर कहा कि दिनदहाड़े परना पंचायत के मुखिया वीरेंद्र कुमार शर्मा की दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस पूरे हत्याकांड की साजिश पूर्व मुखिया महफूज अंसारी ने रची थी। उसी के इशारे पर 4 अपराधियों ने मुखिया की गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने परना गांव के मोहम्मद अंजुम, मोहम्मद इश्तियाक और पूर्व मुखिया के पुत्र मोहम्मद फरहान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने मुखिया हत्याकांड में साजिश रचने की बात कबूल की है। गिरफ्तार तीनों ने मृतक मुखिया के घर से निकलने और ब्लॉक जाने के दौरान सारी गतिविधियों की जानकारी शूटरों को दी थी। हालांकि अभी तक घटना में शामिल 4 शुटरो में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है इसकी गिरफ्तारी के लिए सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है जो लगातार छापेमारी कर रही है एसपी ने कहा कि मुखिया की हत्या राजनीतिक प्रतिद्वंदिता और चुनावी रंजिश को लेकर की गई है क्योंकि पूर्व मुखिया परना पंचायत चुनाव में मुखिया से हार गए थे इसी को लेकर उनकी हत्या कराई गई है घटना से 1 दिन पूर्व मुखिया दूसरे राज्य चला गया था उसके खिलाफ कोर्ट से कुर्की वारंट लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




