कैमूर में एक ट्रक से 290 पेटी शराब जब्त, चालक, कारोबारी फरार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

डीसीएम ट्रक से 290 पेटी शराब बरामद चालक फरार

जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मुसहर बस्ती के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से एएलटीएफ, उत्पाद विभाग एवं दुर्गावती पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। वहीं शराब को लेकर जा रहा ट्रक चालक अंधेरा का फायदा उठाते हुए भाग निकला। बताते चलें कि कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मुसहर बस्ती के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्पाद विभाग,एएलटीएफ एवं दुर्गावती पुलिस के द्वारा शराब चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था ।उसी दरमियान उत्तर प्रदेश से बिहार की तरफ आ रहा एक डीसीएम ट्रक रजिस्ट्रेशन संख्या यूपी 86 T 33 74 का चालक पुलिस को देख गाड़ी को खड़ा करके फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा ट्रक की तलाशी ली गई तो उसके अंदर विनेगर की आड़ मे शराब पाया गया। जिसके बाद ट्रक को दुर्गावती थाने लाया गया जहां पर ट्रक की तलाशी ली गई तो 290 पेटी में 8304 बोतल कुल मिलाकर 2646. 72 लीटर शराब बरामद किया गया।

Join us on:

Leave a Comment