रिपोर्ट – आशुतोष पाण्डेय
आरा – आरा में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां आए दिन अपराधी गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं। वही आज आरा में दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने एक युवक को ताबड़तोड़ तीन गोलियां सीने में दाग दी। गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के इलाकों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। बताया जाता है कि युवक अपने भाई को इंटर की परीक्षा दिलाने के लिए आर आया हुआ था तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने युवक के सीने में ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दी। जिसके बार उसकी स्थिति को चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं गोली लगने के बाद खून से लथपथ युवक को इलाज के लिए आरा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घटना आरा नवादा थाना क्षेत्र के मिशन स्कूल गेट के समीप घटी है। वही गोलीबारी की घटना के बाद नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं घायल युवक का इलाज कर रहे डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि युवक के सीने में तीन गोलियां मारी गई है, हालाकि ऑपरेशन कर तीनों गोलियां निकाल दी गई है। लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल युवक के चचेरे भाई बबलू कुमार ने बताया कि आरा के पैहरी जी कॉलेज में भाई को इंटर की परीक्षा दिलाने के लिए हम लोग आए थे तभी कॉलेज जाने के क्रम में मिशन स्कूल के समीप मोटरसाइकिल से अज्ञात बदमाशों ने आकर मेरे भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
बाइट – घायल युवक का चचेरा भाई (बबलू कुमार)
बाइट – डॉ विकास सिंह सर्जन आरा सदर अस्पताल




