ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में 4 और 5 फरवरी को आयोजित होने वाले पैथोलॉजी चिकित्सकों के सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है ।उक्त बातों की जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ पीके चौधरी ने बताया कि इस सम्मेलन में प्रदेशभर के पैथोलॉजी चिकित्सक भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज कैंपस आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार करेंगे इसके अलावा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ एसएन सिन्हा भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ।
बाइट।पीके चौधरी प्रिंसिपल
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




