वैशाली-राघोपुर प्रखंड अंतर्गत रुस्तमपुर ओपी क्षेत्र के जेटली घाट के निकट एक महिला का शव बरामद!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

राघोपुर प्रखंड अंतर्गत रुस्तमपुर ओपी क्षेत्र के जेटली घाट के निकट एक महिला का शव मिला। महिला की पहचान रुस्तमपुर तीन पेरिया निवासी कुंदन कुमार कि 25 वर्षीय पत्नी मीना देवी के रूप में की गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर रुस्तमपुर ओपी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिवार वाले जहांगीर पुर पंचायत के सुकुमार पुर निवासी ने मृतक दहेज न देने के कारण हत्या कर फेंक देने का आरोप लगाया। मृतक के परिवार वालों ने सास सुनैना देवी गोतनी राधिका देवी मैसूर जितेंद्र कुमार पति कुंदन कुमार सचिन कुमार आदि लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। घरवालों ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले दहेज देकर रुस्तमपुर निवासी कुंदन कुमार से मीना देवी की शादी हुई थी। उसके बाद भी घर वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज न देने के कारण हत्या कर शव को फेंक दिया।

Join us on:

Leave a Comment