ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर रविंद्र सिंह के पिता की 86 वां जन्म दिवस के मौके पर बाल बालाओं का डांस करवाया गया। जिसमें अश्लील गानों पर जमकर पूरी रात को फूहड़ डांस हुआ। जिसमे बाल बालाओं के साथ लोगों ने भी जमकर ठुमके लगाए और बार बालाओं पर पैसों भी जमकर बरसाते नजर आए हैं। जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है जो इन दिनों वैशाली जिले में तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया गया है कि महनार अनुमंडल क्षेत्र के चमरहरा पंचायत गांव में इंजीनियर रविंद्र सिंह के यहां उनके पिता जी धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरू सिंह जी की जन्मदिन बीते 30 जनवरी को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई थी। जिसमे कई दिग्गज नेताओं ने कार्यक्रम का हिस्सा लिया था। इसी दौरान देर रात तक नेता जी के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच है अश्लील गानों पर जमकर वालों वालों के द्वारा फूहड़ डांस किया जाने लगा। जिसका विडिओ किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया और शोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।




