पंकज कुमार जहानाबाद।
स्वतंत्रता सेनानी पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद वर्मा जी की 32 वी पुण्यतिथि पर आयोजित राजकीय समारोह की तैयारी अंतिम चरण में है। 5 फरवरी को मखदुमपुर प्रखंड के सुगांव स्थित स्मृति सह प्रेरणा स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कई राज नेता प्रशासनिक अधिकारी बुद्धिजीवी पंचायत प्रतिनिधि एवं सभी वर्गों के सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन सम्मिलित होंगे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री श्री कृष्ण नंदन वर्मा ने बताया कि राजकीय समारोह का कार्यक्रम सुबह 10 बजे आयोजित होगी जिसमें गणमान्य लोगों द्वारा स्वर्गीय ब्रह्मा जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया जाएगा तथा कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे कार्यक्रम को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर जहानाबाद जिला प्रशासन और सुखदेव प्रसाद वर्मा स्मृति संस्थान काफी सक्रिय है

तथा कार्यक्रम स्थल पर सभी तरह की तैयारियां की जा रही है पूर्व मंत्री ने आम जनो एवं सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करते हुए कहा है कि स्वर्गीय ब्रह्मा जी का राजनीतिक जीवन राठौर समाज को समर्पित था इसलिए बड़ी संख्या में लोग पुण्यतिथि समारोह में शिरकत करेंगे कार्यक्रम स्थल पर प्रतिमा स्थल सभा स्थल एवं सुखदेव प्रसाद वर्मा विशिष्ट जनता पुस्तकालय का रंग रोगन कर सादगी के साथ सजाया संवारा जा रहा है श्री वर्मा ने बताया कि पुण्यतिथि समारोह में कई सांसदों माननीय मंत्रियों माननीय विधायक को माननीय विधान पार्षदों पंचायत प्रतिनिधियों एवं पूर्व प्रतिनिधियों के भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है




