प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
मुखिया को गोलियों से किया छलनी
बेगूसराय! नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना पंचायत के वर्तमान मुखिया वीरेंद्र कुमार शर्मा की अपराधियों ने गोली मारकर गुरु वार को हत्या कर दी है !
इस घटना को अंजाम अपराधियों ने परना चिमनी के पास दिन दहाड़े देकर प्रशासन को खुली चुनौती दे दी है !
बताया जाता है कि अपराधियों ने चिमनी के पास मुखिया को चारो तरफ से घेर लिया और लगातार छह गोली मार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी ! हत्या की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई है ! घर के परिजनों ने मुखिया के शव को उठाकर सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ! मुखिया को मृत घोषित करने के बाद परिजन और ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं, और शव के साथ कर रहे हैँ, ट्रैफिक चौक के पास NH 31 को जाम कर आक्रोशित लोग बवाल काट रहे हैँ!
मुखिया की हत्या होने के बाद पुरे जिले में काफी आक्रोश देखा जा रहा है !
Byte :- परिजन





