सहरसा तो गये हैँ पर वहाँ के दर्जनों समस्याओं का समाधान कैसे होगा मुख्यमंत्री जी? – नेता प्रतिपक्ष!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

कुछ याद है मुख्यमंत्री जी सहरसा के बारे में? आपने वैधनाथपुर पेपर मिल को मरा हुआ छोड़ दिया। हजारों रोजगार था यहाँ। सहरसा रेलवे ओवरब्रिज को तो पूरा कराइयेगा? लोग बहुत परेशान हैं। ख़ैर आपका भी रिकॉर्ड रहेगा कि आपने सहरसा के अगल बगल जिलों को तो मेडिकल कालेज, यूनिवर्सिटी आदि दिया पर सहरसा को कुछ नहीं दिया। सिर्फ पिकनिक मनाने निकल पड़ते हैं। जिसका कोई फलाफल नहीं निकलता है।

न्याय यात्रा में जब मा० मुख्यमंत्री जी सहरसा आए हुए थे तो मत्स्यगंधा को पर्यटन स्थल एवं उसके विकास व सौंदरिकरण का घोषणा किये थे जो आज तक नही हुआ।

महेषी में मां उग्रतारा स्थान को धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने का घोषणा किए थे वह भी अभी तक नहीं हो पाया।

मुख्यमंत्री जी दिवारी गांव याद है? जहाँ 2 वर्ष पूर्व जल जीवन हरियाली यात्रा पर गए थे? आज वहां क्या हाल है जाकर देख लीजिये। आज इस गांव में न ही नल है न ही हरियाली, यह गांव पूरी तरह से उपेक्षित हो गया है।

जब से राष्ट्रीय जनता दल के साथ सरकार बनी है भू माफिया एवं राजस्व पदाधिकारी के गठजोड़ से शहर के ज्यादातर जमीन पर भू माफिया का कब्जा हो गया है। जिसके कारण लगातार अपराधिक घटना गोलीकांड होता रहता है। ये सब कब तक चलेगा?

Join us on:

Leave a Comment