हमके मर्दे चाहिले भूमिहार राजा जी गाने पर मुखिया और सरपंच पति के नर्तकी संग ठुमके, वीडियो वायरल!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

वैशाली। हमके मर्दे चाहिले भूमिहार राजा जी जैसे अश्लील गानों पर सरपंच पति और मुखिया पति ने जमकर बार बालाओं के साथ लगाया ठुमका है। जिसका विडिओ शोशल मीडिया पर तेजी से वाइरल हो रहा है। बताया गया है कि वाइरल विडिओ राजापाकड़ थाना क्षेत्र के नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की है जहां पिछले दिन शादी के 25 वां वर्षगांठ मनाई जा रही थी तभी पंयायत मुखिया पति और सरपंच पति ने जमकर अश्लील गानों पर डांस किया है। बताया यह भी गया है कि मुखिया पति एक निजी स्कूल का डायरेक्टर भी है।

क्या है मामला

बताया गया है कि राजापाकड़ थाना क्षेत्र के नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत निवासी रिटायर्ड शिक्षक कन्हैया तिवारी के द्वितीय पुत्र मुकुंद तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी की शादी की 25 वां वर्षगांठ बीते 23 जनवरी मनाया जा रहा था। इसी बीच बेलकुंडा चौक स्थित शारदा ज्ञान निकेतन के डायरेक्टर अमरेश सिंह जो कि नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत मुखिया बेबी देवी के पति है। और उसी पंचायत के सरपंच ज्योति कुमारी के पति ऋषि कुमार बताए गए हैं जो शादी की वर्षगांठ के खुशी के मौके पर गाने बजाने चल रहा था इसी बीच इन लोगों ने जमकर बार बालाओं के साथ ठुमके लगाये जिसका किसी ने विडिओ बना कर वाइरल कर दिया है।

Join us on:

Leave a Comment