नितीश का समाधान यात्रा तो मांझी का 12 फ़रवरी से गरीब संपर्क यात्रा!

SHARE:

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट :-

सुबे में 12 फरवरी से पुर्व सीएम जीतन राम मांझी निकालेंगे गरीब संपर्क यात्रा

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर आगामी 12 फरवरी से सूबे में गरीब संपर्क यात्रा निकलेगी, यह यात्रा 12 फरवरी से 22 फरवरी तक निकाली जाएगी इस आशय की जानकारी हम पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रेसवार्ता में दी है उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी साथियों के साथ मिलकर गरीब संपर्क यात्रा निकाली जाएगी जो नवादा जिले से 12 फरवरी से शुरू होगी और नवादा जहानाबाद अरवल और गया में जाकर जनसभा करेगी। 26 फरवरी को गया के गांधी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया जाएगा उन्होंने कहा नीतीश कुमार अच्छा काम कर रहे हैं उनकी नियत में खोट नहीं है वह प्रयास कर रहे हैं लेकिन कुछ पदाधिकारियों के गलती से जो नीतीश कुमार की सोच है वह धरातल पर नहीं आ रहा है, लोगों की सोच कि, नीतीश कुमार कुछ नहीं कर रहे हैं या गलत है इसलिए जनसंपर्क के माध्यम से सूचना ग्रहण करेंगे कि कहां नल जल , इंदिरा आवास, राशन कार्ड, भूमि सुधार वह अन्य योजना की व्यवस्था हुई है या नहीं या क्या सुधार की गुंजाइश है सभी पहलुओं का फीडबैक नीतीश कुमार को सौंपा जाएगा और उनकी हाथ मजबूत किया जाएगा
बाइट जीतनराम मांझी ( पूर्व सीएम )
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment