आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
भोजपुर (आरा) जिलान्तर्गत जगदीशपुर अनुमंडल के मंतोष कुमार राम, ग्रामीण कचहरी सचिव, पंचायत हेतमपुर को दस हजार रूपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया! निगरानी विभाग के अधिकारी को रिश्वत माँगे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आलोक में कारवाई की गई और ग्राम कचहरी के सचिव को दस हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया गया!




