ऋषिकेश की रिपोर्ट!
बिहार शरीफ में इंटरमीडिएट की परीक्षा के पहले दिन हंगामेदार रहा।आपको बता दे की परीक्षा के पहले दिन छात्र छात्रा परीक्षा सेंटर पर महज कुछ मिनट की देरी से पहुंचने पर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नही करने दिया।इसी से गुस्साए परीक्षार्थियों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा किया। केएसटी कॉलेज के पास परीक्षार्थियों ने रोड़ेबाजी भी किया।वही पुलिस ने परीक्षार्थियों के आक्रोश को देखते हुए नालंदा कॉलेज और किसान कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर लाठी चार्ज कर दिया।इस दौरान इन परिक्षा केंद्रों के बाहर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।परीक्षार्थियों की मांग थी की उन्हें परीक्षा केंद्र परीक्षा देने के लिए प्रवेश की अनुमति दी जाए। प्रशासन के द्वारा नौ बजकर 20 में मुख्य गेट को बंद कर दिया। कुछ मिनट की देरी से पहुंचने पर बिहार शरीफ के नालंदा कॉलेज,किसान कॉलेज,पी एल साहू,के एस टी कॉलेज परीक्षा केंद्रों पर सैकड़ों परीक्षार्थियों को परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




