भागलपुर/निभाष मोदी
प्यार इश्क और मोहब्बत में दो बच्चे की मां ने पड़ोसी को दिल दे बैठी
पड़ोसी आशिक निकला धोखेबाज, अब महिला न पति की रही ना ही पड़ोसी आशिक की
पति-पत्नी व आशिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भागलपुर। प्यार इश्क और मोहब्बत यह कहावतें आपने खूब सुनी होगी, इसको चरितार्थ करता हुआ यह खबर भागलपुर से सामने आई है, बता दें कि 2 बच्चे की मां पड़ोसी के प्यार में पागल हो गई, वर्तमान स्थिति यह है कि अब महिला न घर की रही और ना घाट की, ताजा मामला भागलपुर के नाथनगर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भतौडीया की है, सच ही कहा गया है प्यार में लोग अंधे हो जाते हैं और सब कुछ भूल जाते हैं, दो बच्चे की मां प्रियंका को पड़ोसी से इस कदर प्यार हुआ कि अपने पति को छोड़कर पड़ोसी से दिल लगा बैठी और वह इस कदर सुध बुध खोकर अपने पति नंदकिशोर के साथ साथ बच्चे को छोड़ अपने पड़ोसी आशिक के साथ रहने को तैयार हो गई।
मामले ने लिया नया मोड़. …..
मामला उस समय नया मोड़ ले लिया जब 2 बच्चे की मां अपने पड़ोसी प्रेमी के पास गई तो वह भी रखने से इंकार कर दिया और अब इसके पति ने भी अपने घर में रखने से इंकार कर दिया मतलब वह महिला न घर की रही और ना घाट की, एक तरफ जहां पति ने रखने से इनकार किया वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी आशिक ने भी उस महिला से दूरी बना ली ।
वर्षों से इस नाटक से तंग आ गया था पति
महिला के पति ने कहां मैं बरसों से इस नाटक से तंग आ गया था, कई दफे हम ने मना करने की कोशिश की लेकिन मेरी पत्नी नहीं मानी जब वह पड़ोसी के साथ रहने के लिए तैयार है तो मैं भी तैयार हूं वह वही रहे मैं भी उसे अब नहीं रखना चाहता,
प्यार से धोखा मिलने पर दर दर की ठोकर खा रही है 2 बच्चे की मां प्रेमीका
दो बच्चे की मां को जब पड़ोसी प्रेमी से धोखा मिला तो वह अब दर दर की ठोकर खाने को मजबूर हो गई है अब उसे ना तो अपना पति मिल पा रहा है और ना ही उसका आशिक उसे रखने को तैयार हो रहा है। महिला ने कहा अगर मेरे पति मुझे नहीं रखेंगे तो मैं अपने प्रेमी के पास रहूंगी अगर वह भी मुझे रखने से इनकार किया तो मैं न्यायालय का दरवाजा खटखटाऊँगी और अपना न्याय लेकर रहूंगी।
पति ने देखा अपनी पत्नी को पड़ोसी आशिक के साथ गलत करते
जब महिला के पति ने अपनी पत्नी को आशिक के साथ गलत करते सरेआम देख लिया तो अब वह महिला न घर की रही और ना घाट की। मतलब प्रेमी भी उस वेवफा को अपनाने से इनकार कर रहा है।
पति पत्नी व आशिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गांव वालों के बीच मसले को लेकर पंचायत भी बुलाई गई। वहां भी बात नहीं बनी। फिर गांव वालों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस द्वारा पति, पत्नी और प्रेमी को पकड़ थाने ले गई।




