संतोष तिवारी की रिपोर्ट
मुज़फ़्फ़रपुर
कांटी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर हाट के नजदीक एक बर्फ फैक्ट्री में बने हौज में डूबने से एक मजदूर की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मौत की घटना सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ बर्फ फैक्ट्री के समीप जुट गया। सूचना मिलते ही कांटी थाना की पुलिस मौके पर पहुँची। घटना करीब साढ़े 12 बजे की बताई गई है। मृतक सदर थाना क्षेत्र के लदौरा गांव के वीरेंद्र राय के 22 वर्षीय पुत्र आमोद कुमार के रूप में पहचान हुई है। बर्फ फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर अशोक कुमार ने बताया कि खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। आमोद को राशन दुकान से राशन लाने के लिए बोलकर काम करने लगे। काफी देर होने के बाद जब आमोद नही लौटा तो फैक्ट्री के अंदर देखने गया। फैक्ट्री के भीतर बने हौज में एक चप्पल उपबलता देखकर उसे शक हुआ। देखा कि उस हौज में आमोद डूबा हुआ था।

हौज के पास चबूतरे पर बर्तन रखा हुआ था, अशोक ने बताया कि शायद पैर पिछ्लने के कारण वह हौज में गिर गया। हौज का पानी ठंडा रहता है, हौज की गहराई 7 फीट बताया गया है। इधर परिजनो ने मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। मृतक के पिता वीरेंद्र राय ने बताया कि दोपहर में फैक्ट्री से फोन करके बताया गया कि उसके पुत्र की ताबियत ज्यादा खराब है, फिर उसके मौत की जानकारी हुई। पुलिस ने शव के पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।




