ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। जिले के राजापाकड़ थाना अध्यक्ष द्वारा एक ड्यूटी के दौरान एक चौकीदार की पिटाई किए जाने मामलें में तूल पकड़ता देख महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी घटना की जांच करने के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर पहुँच गई है और इलाजरत पीड़ित चौकीदार से पूछताछ की है। थाना प्रभारी द्वारा चौकीदार की पिटाई को लेकर सदर अस्पताल हाजीपुर में राजनीतिक पार्टी के नेताओं का आने जाने का शिलशिला शुरू हो गया था। मामलें को तेजी से उछलता देख वैशाली एसपी मनीष ने जांच का आदेश दिया है।

बताया गया है कि बीते 27 जनवरी को जिले के राजापाकड़ थाना क्षेत्र में बरियारपुर गांव निवासी 55 वर्षिय चौकीदार रघुनाथ पासवान को राजापाकड़ थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह द्वारा शराब छापेमारी के दौरान गौसपुर गांव में पिटाई कर चलें गए थे। जिसको लेकर स्थानिय लोगों द्वारा चौकीदार के परिवार को सूचना दी थी। जिसके बाद घायल चौकीदार को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया जहां अभी भी फ़िलहाल इलाज चल रहा है। चौकीदार द्वारा SCST थाने में थाना प्रभारी पर लिखित शिकायत करने के लिए आवेदन दिया लेकिन प्राथमिकी दर्ज नही की गई थी जिसको लेकर चौकीदार संघ में भी आक्रोश व्याप्त है।
एसपी ने जांच का आदेश दिया

चौकीदार की पिटाई किए जाने के मामले में तूल पकड़ता देख वैशाली एसपी मनीष ने जांच का आदेश दिया है। जिसको लेकर महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी मामलें की जांच शुरू कर दी है। सदर अस्पताल पहुँच कर पीड़ित चौकीदार से पूछताछ की है। इस दौरान SDPO पूनम केसरी ने बताया कि बीते 27 तारीख को थाना क्षेत्र में शराब बरामद हुआ है। बरामद शराब को SDPO ने ज़हरीली बताया हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रायोरिटी और जीरो टॉलरेंस से लेकर शराब को लेकर छापेमारी कर रही हैं निचले स्तर के अधिकारी से लेकर ऊपर तक कि जबाबदेही होती हैं। जिसमें चौकीदार ग्राउंड प्रश्न होती हैं। इसको लेकर चौकीदार और थाना प्रभारी के बीच क्या हुआ है। इसको लेकर मामलें की जाँच की जाएगी।




