मोतिहारी -ओवरलोड ट्रक पलटी,एक घर ध्वस्त ,मचा भगदड़!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

मोतिहारी में ओवरलोड अनियन्त्रित ट्रक पुल पर चढ़ने के दौरान पलट गई ।ट्रक पलटते ही आसपास लोगो मे हड़कंप मच गया।आसपास के घरों से महिला बच्चा चिलाते घर छोड़ भागने लगे ।ट्रक पुल का रेलिंग तोड़ते हुए तेज आवाज के साथ एक घर पर गिर गया।जिससे घर ध्वस्त हो गया ।ट्रक पर ईख लोड था।बताया जा रहा है कि मझौलिया सुगर मिल में गुजरौलिया सेंटर से ईख लोड कर जा रहा था ।तभी मलाही थाना क्षेत्र के दरगाह टोला पुल के पास ओवर लोड के कारण अनियन्त्रित हो पलट गया ।ट्रक पलटने की आभास होते ही चालक व उपचालक ट्रक से कूदकर अपनी जान बचायी।घटना का वीडियो बनाकर कोई सोशल मीडिया पर डाल दिया है ।वाइरल वीडियो में ट्रक पलटने की घटना स्पष्ट देखा जा सकता है।वही ट्रक पलटते देख घर छोड़ चीखते चिलाते लोग घर छोड़ भागते नजर आ रहे है।हलाकि घटना में कोई हताहत नही हुआ है।सूचना पर मलाही पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर करवाई में जुटी है।


अरेराज मलाही मुख्य मार्ग में शुक्रवार दोपहर मझौलिया सुगर मिल में ईख लादकर जा रही ओवरलोड ट्रक दरगाह टोला पुल के पास अनियत्रित होकर पलट गई ।ट्रक पलते ही आसपास लोगो मे हड़कंप मच गया ।पुल के आसपास लोग घर छोड़ भागने लगे ।ट्रक पलटने से पुल के पास एक घर व पुल का रेलिंग ध्वस्त हो गया ।घटना के बाद देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी ।सूचना मिलते ही मलाही थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर करवाई में जुटी है।जिला परिवहन विभाग के मिलीभगत से सड़क पर अरेराज -मोतिहारी-बेतिया सड़क पर धड़ल्ले से ओवर लोड ईख,बालू,ईट सहित समान लड़े ट्रक ट्रेक्टर का परिचालन हो रहा है ।जिससे एक तरफ सरकारी राजस्व का हानि हो रहा है ।वही लगातार बड़ी घटना होने से इंकार नही किया जा सकता ।

Join us on:

Leave a Comment