कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार के जिलों में समाधान यात्रा चल रहा है इसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैमूर जिले में आने वाली तिथि में बदलाव हुआ है अब बिहार के मुखिया नीतीश कुमार 7 फरवरी निर्धारित किया गया था. हालांकि इस तिथि में बदलाव हुआ था और गणतंत्र दिवस के 2 दिन बाद 28 फरवरी को कैमूर के धरती पर आगमन की सूचना थी. मगर इसके बाद अब 29 जनवरी को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. इधर मुख्यमंत्री के आगमन किस तारीख और नजदीक होने के बाद जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारी में जुट गया है। भगवानपुर प्रखंड के पड़ौती पंचायत में संभावित कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी किया जा रहा है। पंचायत के नली, गली, सोलर लाइट, बिजली, पानी, समेत सभी सुविधाओं को चुस्त दुरुस्त करने में जुट गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों बिहार के सभी जिला के पंचायत में पहुंचकर समाधान यात्रा कर रहे है। इस दौरान सीएम उस गांव में पहुंचकर वहां के ग्रामीणों की तकलीफ एवं समस्याओं से रूबरू होंगे। कैमुर जिला में भी सीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सीएम के आगमन को लेकर जिले के अफसर उक्त पंचायत की ओर रुख कर गए और कार्यों का जायजा लेने लगे है। गांव की गलियां जहां चमक रही हैं, वहीं विकास कार्यों से गांव की स्थिति ही बदल रही है। लगातार अफसर गांवों में रात-दिन डेरा डाले रहे और मातहतों को निर्देश देते रहे। अफसर व कर्मचारी घर-घर घूमे और विधवा, वृद्धा व दिव्यांग पेंशन से पात्रों को आच्छादित कर दिया गया। सभी को पीएम आवास, राशनकार्ड सहित विभिन्न योजनाओं को पूछ-पूछकर लाभान्वित किया जा रहा है। जिले के सभी गांवों में विकास कार्यों को पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री को लेकर जिला प्रशासन द्वारा शिविर का भी आयोजन किया गया था।




